---Advertisement---

रामगढ़: कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन,घर की कुर्की

On: February 12, 2026 2:13 PM
---Advertisement---

रामगढ़: कई मामलों में वांछित और फरार कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए उसके घर की कुर्की कर दी है। भारी संख्या में पुलिस कोर्ट के आदेश पर कुजू ओपी क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उसके घर को पहले घेर लिया उसके बाद कुर्की जप्ती की गई।पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर राहुल दुबे जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है तो आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। इलाके में इस कार्रवाई को लेकर दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। लोग इसे पुलिस की सख्त कार्रवाई के तौर पर देख रहे हैं।

मौके पर रामगढ़ के प्रशिक्षु डीएसपी फौजान अहमद, सर्कल इंस्पेक्टर रजत कुमार, कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष सिंह, सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार गौतम और एएसआई राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।
पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया। कुजू पश्चिमी के मुखिया जयकुमार ओझा, पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार मेहता और प्रतिनिधि सुरेश केसरी भी मौके पर मौजूद रहे।
पुलिस ने घर के अंदर मौजूद सामान की सूची बनाई और उसे जब्त कर थाने ले गई। जब्त सामान में तीन पलंग, एक सोफा सेट, दो गोदरेज अलमारी, एक शू रैक, एक ड्रेसिंग टेबल और चार पंखे समेत अन्य सामान शामिल हैं। पूरी कार्रवाई वीडियोग्राफी और कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई।

कई मामलों में वांटेड है फरार राहुल दुबे
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक राहुल दुबे कई गंभीर मामलों में वांटेड है और लंबे समय से फरार चल रहा है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाना बदल रहा है। कोर्ट के आदेश के बाद ही यह कुर्की–जब्ती की कार्रवाई की गई है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now