---Advertisement---

दिल्ली एमसीडी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, सात बार विधायक रह चुके शोएब का इस्तीफा

On: November 10, 2025 8:13 AM
---Advertisement---

दिल्ली :एमसीडी उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. सात बार विधायक रह चुके पूर्व विधायक शोएब इकबाल ने AAP से इस्तीफा दे दिया है‌। साथ ही उन्होंने पार्टी की नीतियों पर गंभीर टिप्पणी की हैं।

शोएब के बेटे आले इकबाल ‘आप’ से मौजूदा विधायक हैं. शोएब इकबाल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि निगम उपचुनाव में इलाके की सीट पर ‘आप’ ने आले इकबाल और शोएब इकबाल की मर्जी के बगैर उम्मीदवार का ऐलान कर दिया, जिससे शोएब इकबाल नाराज हो गए और इस्तीफा देने का फैसला लिया. उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों से तंग आकर इस्तीफा दे रहे हैं.
शोएब इकबाल ने नाराजगी जताते हुए कहा, ”आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई और पार्टी की नीतियों से तंग आकर मैं इस्तीफा दे रहा हूं. अब उनका आम आदमी पार्टी से कोई नाता नहीं है और कभी भी AAP से संबंध नहीं रहेगा.”

मटिया महल से 7 बार विधायक रहे शोएब इकबाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मटिया महल विधानसभा क्षेत्र के शोएब इकबाल सात बार विधायक रहे हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में शोएब ने AAP टिकट पर मटिया महल से चुनाव में जीत हासिल की थी, लेकिन 2025 के चुनावों के लिए पार्टी ने उनके बेटे आले इकबाल को टिकट दिया था और जीत भी हासिल की थी. शोएब इकबाल का कहना है कि एमसीडी उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा में पार्टी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान नहीं किया.

AAP ने जारी की 12 उम्मीदवारों की लिस्ट

AAP ने रविवार (09 नवंबर) को दिल्ली में आगामी एमसीडी (MCD) उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. पार्टी ने अलग-अलग वार्डो से 12 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. बता दें कि दिल्ली नगर निगम की 12 सीटों पर 30 नवंबर 2025 को उपचुनाव होने हैं. प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो गई है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 10 नवंबर है. वहीं 3 दिसबंर को उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन

मानगो नगर निगम जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रपत्र खरीदने व नामांकन की भी रेस शुरू

ऑस्ट्रेलिया में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा को काटकर ले गए चोर, 426 किलोग्राम था वजन

लोकसभा में जबरदस्त हंगामा, स्पीकर पर फेंके गए पेपर; 8 विपक्षी सासंद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड

आदित्यपुर नगर निगम मेयर पद के लिए बास्को बेसरा आज 3 तारीख को करेंगे नामांकन