---Advertisement---

Big Breaking: विद्यालय में पढ़ने गई चार छात्राओं की तालाब में मिली लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच…

On: July 21, 2023 11:45 AM
---Advertisement---

पलामू :- जिले में एक स्कूल के निकट स्थित तालाब में 4 छात्राएं डूब गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ऋषभ गर्ग ने कहा कि चारों छात्राओं के शवों को बृहस्पतिवार शाम तालाब से बाहर निकाल लिया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। छात्राओं की उम्र 6 से 8 साल के बीच थी। एएसपी ने कहा, ‘‘हम मामले में जांच कर रहे हैं कि छात्राएं तालाब कैसे पहुंची और उसमें कैसे डूबी।”

पुलिस के अनुसार, चारों छात्राएं बृहस्पतिवार सुबह राज्य की सरजा गांव के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने गए थी, लेकिन वे दोपहर बाद तक घर नहीं लौटी। गर्ग ने बताया कि जब परिवार के सदस्य और ग्रामीण उनकी तलाश में निकले तो उन्हें तालाब में चारों छात्रों के शव मिले। चारों छात्र स्कूल की वर्दी में थे। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम के कारण तालाब में जलस्तर बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद सभी तालाब में नहाने गई थी। हालांकि पुलिस छात्राएं के तालाब में नहाने की बात पर सहमत नहीं है। पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है कि छात्राएं कैसे तालाब में गिरी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कोयल नदी में अवैध बालू उत्खनन पर प्रशासन सख्त, सीसीटीवी फुटेज से चिन्हित हुए तस्कर, अब होगी कार्रवाई

रिश्वत लेते बिजली विभाग का कर्मी एसीबी के हत्थे चढ़ा, 5 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

स्टार हेल्थ ने रांची में ‘वैल्यू प्लस’ किया लॉन्च, 20% तक कम प्रीमियम पर किफायती स्वास्थ्य बीमा सुविधा

Shocking news Jharkhand: महिला ने चलती ट्रेन से दूधमुहें बच्चे को फेंका,मौत,दूसरे को यात्रियों ने बचाया

डीजीपी के समक्ष नक्सलियों का बड़ा सरेंडर,27 नक्सलियों ने घातक हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े