---Advertisement---

BIG BREAKING: चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में फंस गए पूर्व विधायक अनंत व JMM नेता ताहिर अंसारी,मुकदमा दर्ज

On: April 16, 2024 5:50 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में गढ़वा जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के दो नेताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता ताहिर अंसारी सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है। यह प्राथमिक धुरकी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी ने धुरकी थाने में आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज करवाई है। बताया जा रहा कि वन परिसर डाक बंगला स्थित दोनों नेताओं द्वारा बिना अनुमति के उलगुलान महारैली करने को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। इस संबंध में धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि बीडीओ जुल्फिकार अंसारी द्वारा आवेदन दिया गया है। इस संबंध में धुरकी थाना कांड संख्या 37/24 के तहत प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। बताते चलें कि भारत निर्वाचन आयोग ने 16- 3 – 2024 को चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है। आदर्श आचार संहिता के तहत जिले भर में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने का निर्देश भी प्राप्त है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खाड़ी देशों में फंसे झारखंड के लोगों की मदद करेगी हेमंत सरकार, हेल्पलाइन नंबर जारी

रांची में जंगली हाथी ने मचाया तांडव, युवक को कुचलकर मार डाला; महिला समेत 2 घायल

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

रांची:नशे में धूत युवक हाथी के पास जाकर देने लगा चैलेंज और दर्दनाक मौत

9 वर्षों से लंबित जेटेट परीक्षा को लेकर हजारीबाग जिला छात्र युवा अधिकार संघ का राज्य स्तरीय आंदोलन की तैयारी शुरू