---Advertisement---

बिग ब्रेकिंग: सात वर्षीय बालक का अपहरण, पुलिस ने सकुशल किया बरामद , दो गिरफ्तार

On: August 8, 2024 4:44 PM
---Advertisement---

रांची :राजधानी में एक सात वर्षीय बालक का अपहरण हो गया था, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में 7 अगस्त को सात वर्षीय बालक का अपहरण कोकर चुना भट्ठा से किया गया था। अपहरणकर्ता दो अज्ञात व्यक्तियों ने बालक को स्कूल से घर लौटते समय घर के पास से अगवा कर लिया था।

एसपी के निर्देश पर डीएसपी सदर के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया। घटना को अंजाम देने वाले दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान आयुष कुमार और अनुज कुमार के रूप में की गई है। उनके पास से होडा साईन मोटरसाईकिल, दो हेलमेट, पिट्ठू बैग, फिरौती के रूप में वसूला गया 45,500 रुपया और तीन एन्ड्रॉयड मोबाइल मिला है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now