---Advertisement---

बांग्लादेश: ढाका के माघ बाजार में बड़ा धमाका, एक शख्स की मौत; एक गंभीर घायल

On: December 24, 2025 8:44 PM
---Advertisement---

ढाका: बांग्लादेश में हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले राजधानी ढाका के माघ बाजार इलाके में शरारती तत्वों ने कॉकटेल बम से हमला कर दहशत फैला दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार की शाम करीब सात बजे की है। अज्ञात शरारती तत्वों ने फ्लाईओवर से बांग्लादेश फ्रीडम फाइटर्स काउंसिल के गेट के सामने सड़क पर कॉकटेल बम फेंका। जो सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति के सिर पर जा गिरा और वहीं जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की चपेट में आने से व्यक्ति का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


गौरतलब है कि जिस स्थान पर यह हमला हुआ, उसके आसपास दो बड़े चर्च स्थित हैं। क्रिसमस के मद्देनजर इस इलाके में धार्मिक गतिविधियां बढ़ी हुई थीं, ऐसे में इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव: ओडिशा में बीजेडी-कांग्रेस के 11 विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में की क्रॉस वोटिंग, बिहार में NDA पांचों सीटें जीती, हरियाणा में काउंटिंग रूकी

केरलम विधानसभा चुनाव फिर से एक बार जीतने के लिए भाजपा ने खास रणनीति के तहत 47 उम्मीदवारों की सूची की जारी,देखें

जुगसलाई नगर परिषद वाइस चेयरमैन बनी अर्चना दुबे,हिदायत के प्रत्याशी को तीन मत

असम में भाजपा के खिलाफ झामुमो ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी,सीएम हेमंत संभालेंगे कमान, देखें कौन-कौन

राज्यसभा चुनाव: बिहार की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय, महागठबंधन के 4 विधायकों ने नहीं डाला वोट

शादी के मंडप में अश्लीलता की हदें पार, दुल्हन ने दूल्हे को जमकर किया Kiss; VIDEO वायरल