---Advertisement---

लातेहार पुलिस को बड़ी कामयाबी, JJMP के दो एरिया कमांडर गिरफ्तार; एक पर था 2 लाख का इनाम

On: December 3, 2025 2:22 PM
---Advertisement---

लातेहार: लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) को बड़ा झटका देते हुए उसके दो सक्रिय एरिया कमांडरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में 2 लाख रुपए के इनामी सुनील उरांव उर्फ मंटू और उसका सहयोगी मुकेश लोहरा शामिल हैं। दोनों लंबे समय से क्षेत्र में JJMP की गतिविधियों को फिर से मजबूत करने में जुटे थे।

एसपी कुमार गौरव ने बताया कि संगठन के कुख्यात उग्रवादी पप्पू लोहरा के मारे जाने के बाद यह दोनों उसकी जगह संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी मिली थी कि दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आधार पर लातेहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में लातेहार और मनिका थाना की संयुक्त टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान रणनीतिक तरीके से घेराबंदी कर दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है। दोनों पर क्षेत्र में फिर से उग्रवादी नेटवर्क खड़ा करने, रंगदारी वसूलने और हिंसक वारदात की साजिश रचने का आरोप है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लातेहार: 10 लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइयां गिरफ्तार, 44 पुलिसकर्मियों की हत्या में था शामिल

लातेहार:बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पकड़ा, निकला मोस्ट वांटेड 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईंया

लातेहार में हाथियों का आतंक, शौच के लिए निकले वृद्ध को कुचलकर मार डाला

लातेहार में ड्रोन सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा ट्रक, पति की मौत; पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल

लातेहार: मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, चार घंटे ठप रहा रेल परिचालन