---Advertisement---

माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता शूटर बबलू पासवान समेत 3 को पुलिस ने राउरकेला से दबोचा

On: September 4, 2023 7:20 AM
---Advertisement---

रांची: माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरोपियों की तलाश में पिछले कई दिनों से छापामारी चल रही थी इसी दौरान रांची पुलिस को इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य शूटर बबलू पासवान के राउरकेला में छिपे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद रांची पुलिस ने शनिवार की रात बबलू पासवान समेत तीन को राउरकेला से धर दबोचा। उसकी निशान देही पर हत्याकांड में प्रयोग किए गए स्कॉर्पियो बाइक को भी बरामद कर लिया गया है।रांची पुलिस तीनों को वहां न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जल्द रांची आयेगी।

गौरतलब हो कि 26 जुलाई को नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली चौक के समीप माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या कर अपराधियों ने दहशत फैला दी थी। इसके खिलाफ आदिवासी संगठनों ने भारी बवाल मचाया था बंद का भी ऐलान किया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शूटर बबलू पासवान रांची के रातू थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि दो अन्य आरोपी बिहार के सिवान जिला के रहनेवाले हैं।इनमें से एक बबलू पासवान के बॉडीगार्ड के रूप में काम करता है।

बताया जाता है कि सुभाष मुंडा की हत्या में बबलू पासवान का नाम सामने आने के बाद पुलिस की टीम उसकी तलाश में लगातार ओड़िशा के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही थी।

बता दें कि इस हत्याकांड की साजिश रचनेवाला चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि शूटर बबलू समेत तीन अन्य आरोपी भागने में सफल रहे थे। बबलू झारखंड और ओड़िशा का कुख्यात अपराधी है। उसका संबंध पीएलएफआइ के उग्रवादियों से भी था। वर्ष 2017 में ओड़िशा के ब्रह्मापुर कोर्ट परिसर में हुई मुठभेड़ के दौरान बबलू घायल हो गया था। उसे तीन गोली लगी थी. उसके साथ पीएलएफआइ का उग्रवादी जितेंद्र नायक भी गिरफ्तार किया गया था। उसे पूर्व में सिमडेगा पुलिस भी किसी मामले में जेल भेज चुकी है। सिमडेगा जेल से जमानत पर निकलने के बाद उसने ओड़िशा को अपना नया ठिकाना बनाया था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

हजारीबाग: लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; पत्थर से कूचा चेहरा

झारखंड में करंट का झटका: 1 अप्रैल से महंगी हो रही बिजली; जानें अब कितने रुपए प्रति यूनिट देने होंगे

असम चुनाव: झामुमो ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सीएम हेमंत सोरेन संभालेंगे मुख्य प्रचारक की कमान

कोडरमा में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, एक्सीडेंट के बाद लोगों ने मचा दी लूट; 500 बोरा दाल कर दिया गायब

कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका!ऐतिहासिक अकबर रोड और यूथ कांग्रेस रायसीना रोड दफ्तर खाली करने का आदेश,फिर बवाल!

जमशेदपुर: प्रेम प्रसंग में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, हालत गंभीर; CCTV फुटेज आया सामने