---Advertisement---

सिमडेगा पुलिस को बड़ी कामयाबी, PLFI के 9 उग्रवादी गिरफ्तार

On: March 20, 2026 5:47 PM
---Advertisement---

सिमडेगा: जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र में रोड निर्माण कंपनी के कैंप पर लेवी वसूली के उद्देश्य से हमला करने वाले उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के 9 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि 25/26 जनवरी 2026 की रात जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड निर्माण कंपनी SRMV DP (JV) के कैंप में अज्ञात अपराधियों ने भय का माहौल बनाने और लेवी वसूलने के उद्देश्य से कैंप में खड़े वाहनों में आग लगाने का प्रयास किया था। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।

इस संबंध में जलडेगा थाना कांड संख्या- 05/26, दिनांक 26.01.2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। कांड के उद्भेदन को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), सिमडेगा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान घटना में संलिप्त PLFI संगठन के 9 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों का उद्देश्य कंपनी पर दबाव बनाकर लेवी वसूलना और इलाके में दहशत फैलाना था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ जारी है और उनके अन्य सहयोगियों की तलाश में अभियान तेज कर दिया गया है। साथ ही, घटना में प्रयुक्त सामग्री और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now