---Advertisement---

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

On: February 20, 2026 10:47 PM
---Advertisement---

रांची: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिला लाभुकों के लिए राहत भरी खबर है। योजना की अगली किस्त की राशि होली से पहले सीधे लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने बताया कि वर्तमान में योजना से जुड़े लाभुकों के नामों का गहन सत्यापन किया जा रहा है। जांच में यह सामने आया है कि कुछ महिलाएं पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करने के बावजूद अब तक योजना का लाभ ले रही थीं।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि ऐसे अपात्र मामलों की पहचान कर उनके नाम लाभुक सूची से हटाए जाएंगे। इसके साथ ही, उनकी जगह उन महिलाओं को योजना से जोड़ा जाएगा, जो सभी आवश्यक मानदंडों को पूरा करती हैं और अब तक लाभ से वंचित थीं। यह प्रक्रिया पारदर्शिता बनाए रखने और वास्तविक जरूरतमंद महिलाओं तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है।

सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि जिन लाभुकों को अब तक 17वीं और 18वीं किस्त का भुगतान नहीं मिल पाया है, उन्हें दोनों किस्तों की राशि एक साथ दी जाएगी। ऐसे लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल पांच हजार रुपये एकमुश्त ट्रांसफर किए जाएंगे।
राज्य सरकार का कहना है कि नाम सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही भुगतान कार्य में तेजी लाई जाएगी, ताकि होली से पहले अधिकतम लाभुक महिलाओं को आर्थिक सहायता का लाभ मिल सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now