---Advertisement---

बिहार: राजगीर घूमने आए 4 पर्यटकों की लाश होटल के कमरे में मिली, मची सनसनी

On: February 7, 2026 10:11 AM
---Advertisement---

बिहार: राजगीर के एक होटल में घूमने आए चार पर्यटकों का शव मिलने से सनसनी मच गई है।जिस कमरे से चारों पर्यटकों के शव मिले हैं वह कमरा अंदर से लॉक था. जब कमरे से बदबू आने लगा, उसके बाद जांच की गई तो चार लोगों की डेड बॉडी मिली. डेड बॉडी मिलते ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई. एफएसएल की टीम भी मामले में सबूत इकट्ठा करने में जुटी है.

एक साथ 4 लोगों के शव मिलने से पुलिस प्रशासन भी अचंभित है. चारों पर्यटकों की मौत के कारणों का पता अब तक नहीं चल सका है. पुलिस पूरी घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

2 दिन पहले ही राजगीर पहुंचे थे 4 पर्यटक
घटना को लेकर यह भी बताया गया कि 2 दिन पहले चारों राजगीर घूमने पहुंचे थे. पर्यटकों की मौत को सुसाइड से भी जोड़ा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, चारों पर्यटकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन आत्महत्या को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. एफएसएल की टीम हर एक एंगल से जांच कर रही है.

पुलिस ने मृतकों का आधार कार्ड किया जब्त
मामले में एक ही कमरे से शव मिलने की वजह से यह भी संभावना जताई जा रही है कि चारों एक ही परिवार से हो सकते हैं. पुलिस की तरफ से उनके आधार कार्ड को जब्त कर लिया गया है. इसके साथ ही होटल के उस रजिस्टर को भी खंगाला गया, जिसमें आने-जाने वालों का पूरा डेटा रखा जाता है. जांच में क्या कुछ खुलासे होते हैं, यह देखने वाली बात होगी.
पूरी घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जिस कमरे से चारों पर्यटकों के शव मिले हैं वह कमरा अंदर से लॉक था. जब कमरे से बदबू आने लगा, उसके बाद जांच की गई तो चार लोगों की डेड बॉडी मिली. डेड बॉडी मिलते ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई. एफएसएल की टीम भी मामले में सबूत इकट्ठा करने में जुटी है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now