---Advertisement---

बिहार: 3 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर, 60 मामलों में था आरोपी; AK-56, AK-47, इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद

On: February 18, 2026 10:07 PM
---Advertisement---

मुंगेर: देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के केंद्र और राज्य सरकार के संकल्प की दिशा में आज एक बड़ी सफलता सामने आई है। बिहार में नक्सल विरोधी अभियान को उस समय अहम कामयाबी मिली, जब कुख्यात और इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने आत्मसमर्पण कर दिया। 25 वर्षों से फरार चल रहा सुरेश कोड़ा बिहार के जेबी जोन में नक्सलियों का सबसे बड़ा और प्रभावशाली कमांडर माना जाता था। उस पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके सरेंडर को नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

60 से अधिक संगीन मामलों में था वांछित

सुरेश कोड़ा पर हत्या, अपहरण, लेवी वसूली समेत कुल 60 से अधिक मामले दर्ज थे। वह मुंगेर, लखीसराय, जमुई और झारखंड के कई इलाकों में नक्सली गतिविधियों को संचालित कर रहा था। दर्जनों पुलिस मुठभेड़ों में वह सुरक्षा बलों को चकमा देकर फरार हो चुका था।

हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

आत्मसमर्पण के दौरान सुरेश कोड़ा के पास से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। इनमें
2 INSAS राइफल, 1 AK-47 राइफल, 1 AK-56 राइफल, 505 कारतूस (INSAS-215, SLR-197, AK-47-93) और 10 मैगजीन शामिल हैं।

कई बड़ी वारदातों में रहा शामिल

सुरेश कोड़ा पर कई सनसनीखेज घटनाओं को अंजाम देने के आरोप हैं। वर्ष 2018 में उसने एक एसएसबी जवान की हत्या की थी। इसी साल आठ मजदूरों के अपहरण की घटना में भी उसका नाम सामने आया था। वर्ष 2022 में नक्सल विरोधी अभियान में जुटे जवानों पर गोलीबारी करने का भी आरोप है। इसके अलावा कई जनप्रतिनिधियों की हत्या के मामलों में भी वह वांछित रहा है।

आत्मसमर्पण पर मिलेगी सरकारी सहायता

सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत सुरेश कोड़ा को सरकार द्वारा घोषित 3 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ  ही 3,60,000 रुपये का रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण भत्ता (36 माह तक 10,000 रुपये प्रतिमाह) और प्रत्यर्पित हथियारों के बदले 71,515 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

UPSC में 440वीं रैंक का दावा, पूर्व विधायक और थानाध्यक्ष से करवाया सम्मान; सच्चाई सामने आने के बाद इनाम देने वाले ढूंढ रहे

संपत्ति के लालच में हैवान बना बेटा, मां के मुंह में पिस्टल डालकर दाग दी गोली

बहू ने सास को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, आंख और गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाला, इलाज के दौरान मौत; बच्चों संग हुई फरार

अजब बिहार के गजब कारनामे! एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह छाप दी कुत्ते की फोटो

टी20 विश्व कप फाइनल में भारत का विकेट गिरने पर मचाया शोर, दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या

‘हाथ-पैर की उंगलियां काटी, फिर बच्चे को…’, मां ने संबंध बनाने से किया इनकार तो पड़ोसी ने बेटे को दी सजा, की हैवानियत की हदें पार