---Advertisement---

बिहार: एक साल के बच्चे ने कोबरा को दांत से काटा, सांप की हो गई मौत

On: July 27, 2025 8:47 AM
---Advertisement---

बेतिया: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक साल के बच्चे ने घर में खेलते समय एक कोबरा को काट लिया। कोबरा को काटने के बाद बच्चा बेहोश हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। तो वहीं, बच्चे के काटने से सांप की मौत हो गई, जबकि बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि बच्चे ने काटकर सांप के दो टुकड़े भी कर दिए थे।

घटना मझौलिया प्रखंड के मोहच्छी बनकटवा गांव की है। इस गांव में सुनील साह नाम के व्यक्ति आइसक्रीम बेचकर अपना गुज़र बसर करते हैं। सुनील साह का एक साल का बेटा है- गोविंद कुमार। गोविंद ने ही कथित तौर पर सांप को दांत से काटा है। गोविंद की दादी मतिसरी देवी बताती हैं, “इसकी मां घर के पीछे काम कर रही थी। वह लकड़ी को ठीक से व्यवस्थित कर रही थी, तभी सांप निकला, गोविंद वहीं बैठा खेल रहा था। इसने सांप को देखा तो उसे पकड़कर दांत से काट दिया। हम लोगों की नज़र तब पड़ी., वह कोबरा सांप था। सांप को दांत से काटने के बाद ये कुछ देर के लिए गोविंद बेहोश हो गया, तब हम लोग इसको मझौलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए जहां से उसे बेतिया अस्पताल (गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जीएमसीएच) रेफर कर दिया गया, अभी बच्चा स्वस्थ है।”

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

UPSC में 440वीं रैंक का दावा, पूर्व विधायक और थानाध्यक्ष से करवाया सम्मान; सच्चाई सामने आने के बाद इनाम देने वाले ढूंढ रहे

संपत्ति के लालच में हैवान बना बेटा, मां के मुंह में पिस्टल डालकर दाग दी गोली

बहू ने सास को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, आंख और गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाला, इलाज के दौरान मौत; बच्चों संग हुई फरार

अजब बिहार के गजब कारनामे! एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह छाप दी कुत्ते की फोटो

टी20 विश्व कप फाइनल में भारत का विकेट गिरने पर मचाया शोर, दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या

‘हाथ-पैर की उंगलियां काटी, फिर बच्चे को…’, मां ने संबंध बनाने से किया इनकार तो पड़ोसी ने बेटे को दी सजा, की हैवानियत की हदें पार