---Advertisement---

बिशुनपुरा: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की हुई शुरूआत, पंचायतों में लगाए गए शिविर

On: August 3, 2024 4:44 PM
---Advertisement---

बिशुनपुरा(गढ़वा): बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के सभी पंचायत भवनों में झारखण्ड मुख्यमंत्री मइयाँ सम्मान योजना के लाभ हेतु शिविर का आयोजन शुरु किया गया। जिसकी शुरुआत 3 अगस्त दिन शनिवार से की गई। जो 10 अगस्त दिन शनिवार तक चलेगी। वहीं इस योजना के लाभ हेतु काफी संख्या में बालिकाओं सहित महिलाओं की भीड़ देखी गई।

वहीं ऑनलाइन करते समय वेबसाईट का लिंक फेल होने के कारण महिलाओं में निराशा देखी गई। वहीं बिशुनपुरा प्रखंड के पतिहारी पंचायत भवन में झारखण्ड मुख्यमंत्री मइयाँ सम्मान योजना शिविर का शुभारंभ मुखिया रबैया फिरदौशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं उपस्थित अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप मद्धेशिया ने कहा कि इस योजना का लाभ 21 वर्ष से 49 वर्ष के सभी बालिकाए एवं महिलाए   ले सकते हैं। उन्होंने बताया की इस योजना के लाभ लेने हेतु आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड(वैकल्पिक), स्वघोषणा पत्र को संलग्न करना जरुरी है। महिलाओं को यह आवेदन फॉर्म उनके निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र से निःशुल्क दिया जा रहा है।

वहीं मौके पर बिशुनपुरा पंचायत मुखिया प्रमिला देवी, पतिहारी पंचायत मुखिया रबैया फिरदौशी, अमहर खास पंचायत मुखिया ललित नारायण सिंह उर्फ ददन सिंह, सारांग पंचायत मुखिया ब्यूटी सिंह, पिपरी पंचायत मुखिया शोशिला देवी, बिशुनपुरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार यादव, पतिहारी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना अंसारी, सारांग पंचायत मुखिया प्रतिनिधि पंकज सिंह, पिपरी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान सहित सभी पंचायत भवनों में अन्य ऑपरेटर एवं काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर रमना में जश्न, क्रिकेट प्रेमियों ने दी बधाई

गढ़वा में नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया कथा मंडप का उद्घाटन

गढ़वा: कलश यात्रा के साथ जोबरईया में रुद्र महायज्ञ शुरू

गढ़वा: शाॅर्टेज की अफवाह से पंपों पर उमड़ी भीड़, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण; बोले- सप्लाई चेन प्रभावित करने वालों पर होगी प्राथमिकी

गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत; कई लोग गंभीर घायल

गढ़वा: महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन 8 मार्च को, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित