---Advertisement---

बिशुनपुरा: बीडीओ ने अबुआ आवास निर्माण स्थल व मनरेगा योजनाओं का किया निरीक्षण

On: December 30, 2024 1:51 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के पिपरी कला एवं पतिहारी पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने अबुआ आवास योजना के 2024-25 के स्वीकृत लाभूकों का आवास निर्माण स्थल तथा मनरेगा योजना का निरीक्षण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अबुआ आवास लाभुकों को निर्देश दिया कि वह पहली किस्त की राशी से प्लिंथ लेवल तक का कार्य पूर्ण करेंगे व प्राक्कलन के अनुसार अबुआ आवास निर्माण कार्य ससमय पूर्ण करेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि स्वीकृत अबुआ आवास लाभुकों का आवास निर्माण स्थल का कनीय अभियंता द्वारा ले आउट कार्य किया जायेगा। वहीं उन्होंने अबुआ आवास निर्माण स्थल निरीक्षण करने के दौरान पिपरी कला एवं पतिहारी पंचायत में मनरेगा योजना अंतर्गत आम बागवानी, टीसीबी, डोभा का भी निरीक्षण किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now