---Advertisement---

बिशुनपुरा: प्रखंड स्तरीय 64वां सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

On: June 19, 2025 3:59 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा: बिशुनपुरा प्रखन्ड मुख्यालय स्थित राज राजेन्द्र प्रताप देव उच्च विद्यालय बिशुनपुरा के मैदान में 19 जून दिन गुरुवार को प्रखन्ड स्तरीय 64वां सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जहां U-15 बालक वर्ग में राजकीय मध्य विद्यालय संध्या की टीम बनाम 10+2 उच्च विद्यालय पिपरीकला की टीम के बीच मुकाबला हुआ। राजकीय मध्य विद्यालय संध्या की टीम ने 10+2 उच्च विद्यालय पिपरीकला की टीम को एक गोल से पराजित किया। वहीं, U-17 बालिका वर्ग में राजकीयकृत माध्यमिक विद्यालय बिशुनपुरा की टीम को कमिटी के द्वारा वाक ओवर दे कर विजेता घोषित किया गया, क्योंकि किसी अन्य टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया

इस मौके पर बीपीएम सुदिप कुमार श्रीवास्तव, बीआरपी अनिल विश्वकर्मा व उपेन्द्र कुशवाहा, खेल निर्णायक बृजेश यादव, रेफरी रमेश कुमार ठाकुर व अरविंद देव, शिक्षक राजेश गुप्ता, हरेन्द्र रजक, सविता पान्डेय, अवधेश यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now