---Advertisement---

बिशुनपुरा: बांकी नदी में मिला अर्धविक्षिप्त महिला का शव

On: July 15, 2024 2:25 AM
---Advertisement---

बिशुनपुरा (गढ़वा): बिशुनपुरा थाना व मझिआंव थाना को जोड़ने वाली पुल के निचे बांकी नदी में एक महिला का तैरता हुआ शव को देख ग्रामीणों में सनसनी सी फैल गई। जिसे देखने हेतु तुरंत सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। जहां ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। वहीं शव की पहचान मझिआंव थाना क्षेत्र के ग्राम दवनकारा के झंझनवां टोला निवासी स्व. रामगति पाल की पत्नी धनवंती कुंवर उम्र 70 वर्ष के रुप में किया गया। बताया जा रहा है कि मृतका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

वहीं ग्रामीणों ने बताया की इस महिला का लगभग 30 वर्षों से मानसिक संतुलन खराब थी। जो रोड, बाजार, चौक चौराहे पर हमेशा भटकते हुए देखी जाती थी। वहीं इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने महिला की परिजनों को दिया। जिसके बाद महिला का शव उसके परिजन अपने घर ले गए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now