---Advertisement---

बिशुनपुरा: शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ मुहर्रम त्योहार, या अली या हुसैन से गूंजा बिशुनपुरा शहर…

On: July 29, 2023 3:48 PM
---Advertisement---

गढ़वा :- बिशुनपुरा हजरते इमाम की शहादत में मुहर्रम पर्व को लेकर शनिवार को मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में शांतिपूर्ण जुलूस निकाली गयी। जहां फैजुल इस्लाम कमेटी बिशुनपुरा, इस्लामियाँ मोमिनिन कमेटी मधुरी, अंजुमन कमेटी अमहर, इंतजामिया कमिटी पतागाड़ा, पतिहारी, पिपरीकला द्वारा ताजिया सिपहड़ जुलूस धूम धाम से निकाली गई। इस दौरान मुहर्रम की जुलूस बिशुनपुरा पुरानी बाजार कदम्मी सिफड़ को लेकर गांधी चौक पहुचे जहाँ विभन्न गांवो से आये ताजिया एवम् सिपहड़ से मिलान किया गया। वहीं मिलन के बाद कोचेया, महुली होते हुये अमहर गांव स्थित करबलाह पर पहलाम कर जुलूस समाप्त की गई।

जुलूस में या अली या हुसैन से लोग नारे लगा रहे थे। जुलूस में बूढ़े बच्चे लाठी डंडा और तलवारबाजी से अपना करतब दिखाते नज़र आए। यहीं मोहर्रम पर्व की खास बात यह है कि बिशुनपुरा पुरानी बाजार में हिंदुओ के द्वारा शिपहड़ कदमी रखा जाता है उसके बाद मान्यता के अनुसार कदमी सिफड़ से विभिन्न गांवों से आये ताजिया सिफड़ एवम् झंडे को मिलान किया जाता है। उसके बाद हिंदुओ के द्वारा बनाया गया कदमी सिफड़ को जुलूस में सबसे आगे चलते हुए पहलाम किया जाता है। जहां जुलूस में दोनों समुदाय आपसी भाईचारा का मिसाल बने रहते है।

मुहर्रम जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी बुद्ध राम सामद अपने दल-बल के साथ हर चौक चौराहों पर मौजूद थे जिससे की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।

बिशुनपुरा / अजीत कुमार रंजन

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप के स्थानांतरण पर दी विदाई

बेरोजगार मित्रों मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ : सुधीर कुमार पप्पू

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का अष्टम दिवस संपन्न, केवट प्रसंग तथा भरत मिलाप प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

अंजुमन फैज़ुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी, भालूबासा में बकरीद पर ईद मिलन समारोह आयोजित

जमशेदपुर:अखिल विश्व गायत्री परिवार नवयुग दल टाटानगर साप्ताहिक सत्संग आयोजित

गिरिडीह:सड़क नहीं रहने के कारण प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को एंबुलेंस न मिला,ग्रामीण खाट पर लादकर ले गए