---Advertisement---

बिशुनपुरा: बकरीद पर्व को लेकर थाना प्रभारी की अध्यक्षता में की गई शांति समिती की बैठक।

On: June 27, 2023 4:28 PM
---Advertisement---

गढ़वा :- बिशुनपुरा थाना परिसर में बिशुनपुरा थाना प्रभारी बुधराम सामद के अध्यक्षता में शांति समिती की बैठक की गई। बैठक का संचालन विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा ने किया जिसमें विभिन्न समुदाय के आए लोगों से थाना प्रभारी बुधराम सामद ने त्यौहार की तैयारियों को लेकर उन सब की राय जानी तथा विचार विमर्श किया। बैठक में थाना प्रभारी ने बताया की आप सब मिल जुल कर भाईचारे के साथ इस त्योहार को सम्पन्न करें हमारी यही आप सब से निवेदन है। जिला परिषद् सद्स्य शंभू राम चंद्रवंशी ने सभी उपस्थित लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि हमलोगों को आज तक कहीं से कोई शिकायत नहीं आई है जिसे हमलोग इस गरिमा को बचाते हुए हमलोग इस बार भी अपनी पर्व को शांति पूर्ण व भाईचारे के साथ मनाएंगे जिससे समाज में अच्छा संदेश जाए।

इस त्योहार को लेकर उपद्रियों पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी जिससे कहीं किसी को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। वहीं उपास्थित लोगों ने सर्व सहमती से ईद उल जोहा बकरीद पर्व को शांती और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का भी निर्णय लिया। वहीं बैठक में बिशुनपुरा अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित प्रखंड के सभी मुखिया अनुपस्थित रहे।

शांति समिती की बैठक में बिशुनपुरा जिला परिषद् सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चन्दन कुमार मेहता, बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, एसआई निमिर हेस्सा, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र दीक्षित, अमहर पंचायत समिति सदस्य भरदुल राम चंद्रवंशी, अनुल अंसारी, पतिहारी पंचायत समिति सदस्य सुरेश राम, आलम बाबू, लतीफ अंसारी, हसमत अली, उदेश चंद्रवंशी, शोभनाथ यादव, वीरेंद्र कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

बिशुनपुरा / अजीत कुमार रंजन

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग