---Advertisement---

लगातार दूसरे दिन भी बिशुनपुरा थाना प्रभारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

On: November 25, 2023 3:37 PM
---Advertisement---

बिशुनपुरा / अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर बिशुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व मे आज लगातार दूसरे दिन भी थाना के सामने बिशुनपुरा माझीआव मुख्य मार्ग एवं कोचेया मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

बगैर कागजात व बिना हेलमेट के कारण कुल 12 मोटरसाईकल को किया गया चालान। वहीं पुलिस की चेकिंग से बाइक सवारों में हड़कंप मच गया। कई बाइक चालक दूर से ही चेकिंग देखकर बाइक घुमाकर रफूचक्कर हो गए। वहीं थाना प्रभारी ने बताया की बिना हेलमेट बाइक चलाना जानलेवा साबित होता है। वहीं कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट को लगाना चाहिए। यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना पर विराम लगना संभव है।

उधर, पुलिस की चेकिंग अभियान से बाइक व कार सवारों में अफरा-तफरी मचा रहा। बाइक सवार रास्ता बदलकर गंतव्य तक पहुंचते रहे।

मौके पर एसआई निरंजन राम, एसआई संजय महतो के साथ पुलिस बल मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन

चतरा में ACB की बड़ी कार्रवाई, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार