---Advertisement---

बिशुनपुरा: तेज आंधी-बारिश में कई घरों के उड़े छप्पर, हजारों का नुकसान

On: May 5, 2025 11:11 AM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा): 4 मई दिन रविवार को आई तेज आंधी बारिश में बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के बिशुनपुरा पंचायत के ग्राम संध्या निवासी रामचन्द्र शर्मा का कच्चा सीमेंटेड सीट का मकान सीट उड़ने से आशियाना छिन्न भिन्न सा हो गया है। वहीं इस विषय में रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि मकान का छप्पर उड़ने से लगभग पचास हजार रुपए की नुकसान हुई है तथा जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है।

वहीं अमहर खास पंचायत के अमहर खास निवासी सुनील रजक का ग्राम पतागड़ा(बसनी) में मुर्गी फॉर्म का कच्चा सीमेंटेड सीट का घर गिरने से करीब 200 मुर्गी के चूज़े की मौत हुई है। वहीं इस विषय में सुनील रजक ने बताया कि मुर्गी फॉर्म का सीमेंटेड सीट उड़ने और घर गिरने से मुर्गी के चूज़े की मौत से लगभग साठ हजार रुपए की नुकसान हुई है।


प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ने कहा

इस विषय में पूछने पर बिशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कल आई तेज आंधी बारिश में हुए छती की हमें सूचना प्राप्त है। इसके लिए हम अंचल कर्मचारी को प्रखंड क्षेत्र में मुआयना करने को भेजेंगे तथा तेज आंधी बारिश में घरों में हुई छती का रिपोर्ट तैयार कर आगे की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करेंगे। जिससे ससमय पीड़ितों को मुआवजा के रूप अंचल से सहायता मिल सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now