---Advertisement---

गारू में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का फूंका पुतला

On: August 24, 2024 2:20 PM
---Advertisement---

लातेहार /गारू : भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनेश्वर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को गारू थाना के मुख्य गेट के पास झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य मुख्यमंत्री पर झारखंड के युवाओं के साथ धोखा देने का आरोप था। मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सोरेन ने चुनाव के समय युवाओं को 5 लाख रोजगार देने और न मिलने पर सरकारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन पांच साल बाद भी ये वादे पूरे नहीं हुए।

सुनेश्वर सिंह ने कहा कि जब युवा 23 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने गए, तो मुख्यमंत्री ने पुलिस का इस्तेमाल कर युवाओं को पीटा।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह गांवों के साथ अन्याय कर रही है और भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हाल ही में हुए बर्बर हमले के विरोध में पुतला दहन किया जा रहा है,प्रदर्शन में भाजपा के कई प्रमुख नेता शामिल थे, जिनमें अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष मंगल उरांव, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अनूप कुमार कश्यप,सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुमार, रामलाल प्रसाद, मोहनलाल उरांव, प्रभु उरांव, पवन गुप्ता, संतोष यादव, आकाश कुमार और सुमित शामिल थे।

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने वादे पूरे नहीं किए, तो पार्टी अपना आंदोलन जारी रखेगी!

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में हो गई इलाज मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में एक और ट्विस्ट,संयोजक नियुक्त,लेकिन विपक्ष फिर!