---Advertisement---

बीजेपी ने 6 राज्यों में नियुक्त किए नए प्रदेश अध्यक्ष, यहां देखें पूरी लिस्ट

On: July 1, 2025 4:28 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार को कई राज्यों के लिए अपने प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी अगले कुछ हफ्तों में अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति करने की तैयारी में है। मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है और अब नए अध्यक्ष की तलाश लगभग पूरी हो चुकी है। पार्टी के नियमों के मुताबिक, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले कम से कम आधे राज्यों में अध्यक्ष पद के चुनाव कराना जरूरी होता है। देश में बीजेपी की 36 राज्य इकाइयां हैं, जिनमें से हाल ही में 6 राज्यों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

महाराष्ट्र में रविंद्र चव्हाण को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वे पहले कार्यकारी अध्यक्ष थे। उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट को एक और टर्म के लिए प्रदेश अध्यक्ष बने रहना होगा। आंध्र प्रदेश में पीवीएन माधव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। तेलंगाना को भी नया प्रदेश प्रभारी मिल गया है। रामचंदर राव को यह दारोमदार दिया गया है। पुडुचेरी में वीपी रामलिंगम को नया बीजेपी प्रदेश इकाई का प्रमुख बनाया गया है। मिजोरम में के बेचुआ को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी बदलाव होंगे। बीजेपी का फोकस संगठनात्मक अनुभव पर जोर के अलावा राज्य इकाइयों में जातिगत और सामुदायिक समीकरण संतुलित करने का है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कई महीनों से पेंडिंग चल रहा है। इस कारण जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा का समर सेल शुरू, एक और प्रीमियम टीवी पर 71% तक की भारी छूट

धोनी ने अपनी मर्जी से नहीं छोड़ी थी कप्तानी, पूर्व चयनकर्ता का बड़ा खुलासा

पूर्व भाजपाई विकास का ऐलान,पूर्व मंत्री बन्ना की पत्नी सुधा व सरयू राय समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह का करेंगे खुलेआम विरोध

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:मेरी पारिवारिक विरासत जनसेवा,जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान मेरा लक्ष्य: रिंकू सिंह

जमशेदपुर:भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान का काशीडीह,गोलकटा में मातृ – पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास संग संपन्न

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,मारवाड़ी समाज की वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामुका को जीताने की अपील