---Advertisement---

हजारीबाग: ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुईं भाजपा नेत्री, हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

On: July 30, 2024 5:24 PM
---Advertisement---

हजारीबाग: सदर विधानसभा के नगरनिगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं 23 कदमा में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने मंगलवार को सघन दौरा किया। लोगों से मिलकर जनसमस्याओं से रूबरू हुई। इस दौरान कदमा पोस्ट ऑफिस के निकट देवी मंडप में जन चौपाल एवं संकलन कैंप लगाकर प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजनाओं की जानकारी दिया। इस अवसर पर राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं विधवा पेंशन से संबंधित कई जनसमस्याएं सुनी। केंद्रीय योजनाओं से संबंधित समास्याओं पर जल्द समाधान करने का ग्रामीणों को भरोसा दिया। इस दौरान अन्य मूलभुत समास्याओं की निराकरण में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कदमा वासियों ने जरूरतमंदों की समास्याओं से रूबरू होने के लिए भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता का आभार जताया।

मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कदमा वासियों को संबोधित कर कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है। आपके हर समास्याओं की निवारण करूँ यही मेरी प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है। हमारी टीम पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। हमारी इस पहल से वास्तव मे जरूरतमंद कई परिवारे केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित भी हो चुके हैं। भविष्य में भी यह प्रयास लगातार जारी रहेगी।

मौके पर विशेष रूप से पूर्व उपप्रमुख अर्चना सिंह, सुबोध ओझा, अशोक शुक्ला, रानी शुक्ला, अमन शुक्ला, छोटन सिंह, अशोक शुक्ला, राकेश दुबे, प्रमोद ओझा, प्रेमजित सिंह, पूनम जायसवाल एवं प्रियंका कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विष्णुगढ़ विभत्स घटना के खिलाफ छात्र युवा अधिकार संघ का विशाल ‘न्याय मार्च’, दोषियों की गिरफ्तारी व फांसी देने की मांग

झारखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी…चारों ओर खून ही खून…, 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

रामनवमी: झारखंड हाई अलर्ट पर, संवेदनशील हजारीबाग व जमशेदपुर में यह है दुरुस्त व्यवस्था

हजारीबाग: लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; पत्थर से कूचा चेहरा

हजारीबाग:किसी बड़े कांड को अंजाम देने की तैयारी में लगे 8 टीएसपीसी उग्रवादी पुलिस के शिकंजे में

झारखंड: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर बुलडोजर से ध्वस्त, भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच खाली कराई गई खनन क्षेत्र की जमीन