---Advertisement---

बिग ब्रेकिंग:प्रदेश की राजधानी रांची में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, रिम्स पहुंचे प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल

On: March 26, 2025 1:10 PM
---Advertisement---

रांची: प्रदेश की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या की घटना से सनसनी मच गई है. बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता अनिल टाइगर की यूं अचानक हुए मर्डर के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य की हत्या की खबर सुनकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो फौरन रिम्स में पहुंच गए हैं। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, हमले के समय अनिल टाइगर अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। इसी बीच हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का पता चलते ही मौके पर पुलिस विभाग के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now