---Advertisement---

भाजपा नेता विकास सिंह आज जमशेदपुर पश्चिमी से निर्दलीय नामांकन के साथ करेंगे शक्ति प्रदर्शन

On: October 23, 2024 4:39 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी नेता विकास सिंह पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर अपनाते हुए 23 अक्टूबर को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में करने वाले हैं. जहां वे साकची आम बगान में अपने समर्थकों के साथ जुड़ेंगे फिर वहां से शक्ति प्रदर्शन करते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपना नामांकन दर्ज कराएंगे।

बता दें कि विकास सिंह पिछले 25 वर्षों से भाजपा में हैं. बीजेपी में विभिन्न पदों पर रहने वाले विकास सिंह ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से एनडीए गठबंधन के तहत जदयू को टिकट देने पर नाराजगी जताई है.

निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान

मीडिया से बातचीत के दौरान विकास सिंह ने एलान किया है कि वो जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. उनका सीधा मुकाबला क्षेत्र के वर्तमान कांग्रेस विधायक सह झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता से है.

23 अक्तूबर को नामांकन करेंगे विकास

उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर के दिन नामांकन करने के बाद वो देवघर जाकर बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए बहुत पैसे की जरूरत होती है, लेकिन उनके पास पैसे नहीं हैं. इस कारण वे क्षेत्र कि जनता से मिलेंगे और एक घर जितने वोटर, उतने रुपये चंदा के रूप में मांगेंगे. उन्होंने कहा कि अगर चुनाव जीता तो मैं अपना नाम बदल कर विकास सिंह गुलाम कर लूंगा. इसका मतलब जनता का गुलाम.

कमल को सिलेंडर की ताप पर जलने नहीं दूंगाःविकास

भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि 2019 में सरयू राय ने कहा था कि इस चुनाव के बाद वो चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन वो पूर्वी से लड़ रहे हैं और पार्टी ने पूर्व जिला अध्यक्ष को पश्चिम से टिकट दिया है. मैंने उनके लिए काम किया, लेकिन इस बार जदयू को टिकट दिया गया है. जबकि इस विधानसभा क्षेत्र में जदयू का कोई जनाधार नहीं है. ऐसे में मैं जदयू के लिए काम नहीं कर सकता हूं और निर्दलीय चुनाव लड़ूगां. मैं कमल को सिलेंडर की ताप से जलने नहीं दूंगा.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now