---Advertisement---

गिरिडीह में जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संपर्क से समर्थन अभियान के तहत प्रतिष्ठित लोगों से करेंगे मुलाकात।

On: June 22, 2023 5:59 AM
---Advertisement---

रांची :- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (राजग) की सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत बृहस्पतिवार को झारखंड के गिरीडीह में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

झारखंड दौरे पर नड्डा भाजपा के ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत राज्य के प्रतिष्ठित लोगों से भी मुलाकात करेंगे। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, “नड्डा का गिरिडीह में सरोद वादक मोर जी और मुकुट केडिया जी से उनके आवास पर मिलने का कार्यक्रम है।” बयान के मुताबिक, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 22 जून से झारखंड और ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वह कई सार्वजनिक व संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।” भाजपा अध्यक्ष पार्टी के ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत झारखंड और ओडिशा के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात भी करेंगे।

बयान के अनुसार, नड्डा के बृहस्पतिवार सुबह रांची पहुंचने और वहां से गिरिडीह रवाना होने की योजना है। गिरिडीह के झंडा मैदान में वह एक रैली को संबोधित करेंगे। गिरिडीह में कुछ अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद नड्डा झारसुगुड़ा स्थित भाजपा कार्यालय में बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के लिए ओडिशा रवाना होंगे। बयान के मुताबिक, नड्डा शुक्रवार को ओडिशा के भवानीपटना में मां मणिकेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और बाद में लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में एक रैली को संबोधित करेंगे। वह भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत भवानीपटना में कुछ प्रतिष्ठित हस्तियों से भी मिलेंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

आजसू पार्टी ने स्वर्गीय विष्णु चरण महतो को दी श्रद्धांजलि, आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण

दर्दनाक: मेरठ दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी