---Advertisement---

प०बंगाल:आर जी कर रेप पीड़िता की मां को बीजेपी का टिकट,19 उम्मीदवारों की सूची जारी,देखें कौन कहां

On: March 26, 2026 9:42 AM
---Advertisement---

कोलकाता: जैसे-जैसे पश्चिम बंगाल चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है। सत्ता रूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही पूरे दम खम से चुनावी मैदान में उतर रही है। सियासत तेज है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। जिसमें आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार और हत्या की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ पानीहाटी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।
इसके अलावा बीजेपी ने रिटायर एनएसजी कमांडो दीपंजन चक्रवर्ती को भी टिकट दिया है।

आरजी कर पीड़िता की मां ने पहले किया था ऐलान
दरअसल आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार और हत्या की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए ‘कमल’ निशान के तहत चुनावी मैदान में उतरेंगी।

ऐसे में बुधवार को बीजेपी की तीसरी उम्मीदवारों की सूची ने अब आधिकारिक तौर पर इस घोषणा पर मुहर लगा दी है। हालांकि बीजेपी की तीसरी उम्मीदवारों की सूची में चौंकाने वाली बातें यहीं खत्म नहीं होतीं। इस सूची में सेवानिवृत्त एनएसजी कमांडो और खुफिया अधिकारी दीपंजन चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें