---Advertisement---

छतरपुर पाटन विधानसभा के पाटन प्रखंड में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा रैली

On: August 13, 2024 4:53 PM
---Advertisement---

झारखण्ड :-आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत छतरपुर विधानसभा के सिक्की अमानत नदी से विधानसभा स्तरीय मोटर साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली की अध्यक्षता पाटन युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने की।

इस कार्यक्रम की शुरुआत सिक्की अमानत नदी से किया गया। यह रैली किशुनपुर के विभिन्न गांवों से होते हुए पाटन मुख्य बाजार पर समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्रीमती पुष्पा देवी जी एवम पूर्व सांसद सह भाजपा नेता मनोज कुमार थे।

इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन पलामू भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी जी ने सभी को तिरंगा झंडा देकर किया।

इस कार्यक्रम में संयुक्त रूप से छतरपुर विधानसभा के सभी छः मंडल अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र से सभी मंडल कमिटी, सभी मोर्चे के पदाधिकारी, सभी बूथों के अध्यक्ष, सभी पूर्व के मंडल पदाधिकारी, एवम ग्रामीण के साथ उपस्थित हुए।

आज की इस कार्यक्रम में माननीय पूर्व सांसद मनोज कुमार एवम विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने सभी से अपील किया की हर व्यक्ति अपने घर पे तिरंगा झंडा जरूर लगाए। इस तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक श्रीमती पुष्पा देवी ने सैकड़ों लोगों के बीच तिरंगा झंडा का वितरण किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा की तिरंगा सिर्फ एक झंडा नही है बल्कि यह हमारे देश की आन बान शान है। इसे हम सभी को अपने घर पे अवश्य लगाना चाहिए।।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक बार फिर भीषण चोरी,बंद घर की छत का टीन काट लाखों का माल ले उड़े चोर

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में होगी इलाज, मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न