---Advertisement---

कदमा थाना प्रभारी के कक्ष में 15 अक्टूबर को आत्मदाह की जिद पर अडिग भाजपाई विकास बोले…!

On: October 14, 2024 5:41 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पश्चिम के विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री के सामने नतमस्तक हो कर कदमा थाना प्रभारी ने कानून की धज्जियां उड़ाने का कार्य किया हैं। उक्त आरोप लगाते हुए विकास सिंह ने कहा भारत की मजबूती भारत का संविधान और मंत्री को खुश करने के कारण कदमा थाना प्रभारी में संविधान की धज्जियां उड़ा दी है विकास सिंह ने कहा मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ फर्जी यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया था जिस मामले में कोतवाली थाना रांची में मुकदमा दर्ज किया गया है कोतवाली थाना में दर्ज मुकदमा के अनुसार 5और 6 अक्टूबर के मध्य रात्रि में 12:00 बजे कोतवाली थाना में पदस्थापित दरोगा के व्हाट्सएप में फर्जी मुकदमे की छायाप्रति आई थी जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच चल रही है स्थानीय विधायक स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के दबाव पर कदमा थाना प्रभारी में मंत्री को खुश करने के लिए एक दोबारा मुकदमा दर्ज कर लिया उसे मुकदमे में लिखा गया है कि 6 अक्टूबर को प्रातः 10:44 के फर्जी मुकदमा तैयार किया गया है ।जिसे विकास सिंह ने वायरल किया हैं विकास सिंह ने कहा एक ही मामले के दो अलग-अलग समय में अलग-अलग थाने में मुकदमा होना कानून और संविधान का धज्जी उड़ाया गया हैं ।

विकास सिंह ने कहा वे चाहते तो ज्ञापन और प्रदर्शन कर सकते थे लेकिन संविधान से बड़ा इस देश में कुछ नहीं है संविधान की धज्जियां उड़ाने के इससे बड़ी और सजा नहीं हो सकती मेरा आत्मदाह पूरे देश में एक संदेश देने का कार्य करेगा कि भारत संविधान प्रधान देश है संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जिस संविधान को बनाया है उसे मनाना भारत के हर नागरिक परम कर्तव्य है लेकिन मंत्री बन्ना गुप्ता को खुश करने के चलते कदमा थाना प्रभारी ने एक गंदा कदम उठाया इसलिए 15 अक्टूबर को प्रातः11:00 बजे कदमा थाना प्रभारी के कक्ष में आत्मदाह करने का निर्णय

विकास सिंह ने लिया है ।

विकास सिंह ने कहा ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक अगर यौन शोषण के मुकदमे की जांच होगी तो सच्चाई सामने यह आएगी कि मंत्री ने स्वयं यह साजिश रच के अपने दामन में पूर्व में लगे दाग खुद धोने का प्रयास किया है

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

हजारीबाग में नाबालिग का रेप और जघन्य हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का 3 अप्रैल को झारखंड बंद

नालंदा:शीतला मंदिर मेले में भगदड़,8 महिला श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल, सीएम नीतीश का 6-6 लाख मुआवजे का एलान

जमशेदपुर:हजारीबाग में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म व जघन्य हत्या के खिलाफ भाजपाईयों का हेमंत सरकार पर जमकर हमला