---Advertisement---

सिंगपुर नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर आज

On: June 14, 2025 1:55 AM
---Advertisement---

सिल्ली – 14 जून दिन शनिवार को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सिंगपुर नर्सिंग होम के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सिंगपुर नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. रमनेश प्रसाद ने सभी जागरूक नागरिकों से रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा यह पहल समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के उद्देश्य से की जा रही है। रक्तदान को महादान माना जाता है, और यह किसी के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।यदि आप रक्तदान करने की योजना बना रहे हैं या अधिक जानकारी चाहते हैं, तो आप सिंगपुर नर्सिंग होम के ब्लड बैंक से संपर्क कर सकते हैं। आइए, इस पहल में भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक