---Advertisement---

सिसई: प्रखंड कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित

On: December 19, 2024 3:14 PM
---Advertisement---

मदन साहु

सिसई (गुमला): जिला उपायुक्त के आदेशानुसार प्रत्येक प्रखंडों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 19 दिसंबर को रेफरल अस्पताल सिसई के सौजन्य से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ललिता कुमारी मिंज के निर्देशानुसार सिसई प्रखण्ड कार्यालय के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 40 लोगों ने पंजीयन कराया और 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कुछ लोगों का हीमोग्लोबिन कम रहा। इसके कारण वे रक्तदान नहीं कर सके। रक्तदान करने वालों में प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के कर्मियों के साथ साथ सिसई के आमजनों ने विशेष रूप से अपना योगदान दिये।

सबसे पहले सिसई प्रखण्ड के बड़ा बाबू राकेश कुमार सुमन, गुलाम सादिक, विष्णु उराँव, अरविंद कुमार, शंभुनाथ सिंह चौहान,जॉनसन केरकेट्टा, शंकर केरकेट्टा, आयता मिंज, अभिषेक कुमार, ओमप्रकाश साहू, आलोक खेस, दीपक कुमार बडाइक्, अजय गोप, योगेंद्र कुमार, आकाश राज, जितेंद्र उराँव, आशीष कुमार तिर्की, मो. तस्नीम कौसर अंसारी, जयकिशन उराँव, सोनू कच्छप, करमचंद उराँव, नवीन कुमार मुंडा, प्रीतम कुमार सोनी, उदयनाथ तुरी ने रक्तदान किया।

इस शिविर को सफल बनाने में ब्लड बैंक टीम सदर अस्पताल गुमला के साथ रेफरल अस्पताल सिसई के एम पी डबल्यू रोशन लकड़ा, ए एन एम रौशनी कुजुर, लैब टेक्नीशियन अनिता कुमारी एवं प्रखण्ड कर्मियों का विशेष रूप से योगदान रहा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now