---Advertisement---

महिला कल्याण समिति,सुंदरनगर के तत्वाधान में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रह

On: November 27, 2023 3:09 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: महिला कल्याण समिति सुन्दरनगर ने 26 नवंबर को अपने वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।इस शिविर के 34वां वर्षगांठ को महिला कल्याण समिति ने अपने प्रांगण मे सफलता पूर्वक सम्पन्न किया। इस शिविर का एक मात्र उद्देश्य समाज के बीच जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ समाज का निर्माण करना। रक्त दान शिविर में इस वर्ष 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।


रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद श्री. विद्युत्त वरण महतो एवम विशिष्ट अथिति के रूप में जिला परिषद के उपाध्यक्ष श्री. राजकुमार सिंह उपस्थित थे।

संस्था के सचिव श्रीमती अंजलि बोस द्वारा गुलदस्ता देकर अतिथियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने संस्था के द्वारा किए जा रहे मानविक कल्याणकारी कार्य का सराहना किया एवम संस्था को सहयोग भी किया। शिविर में उषा,रेखा, गोगंत्री, दीपाली, संयुक्ता ,मंजू, भारती,बेबी ,

वीना,लीला,कल्पना, सम्पा आदि सभी सदस्यों का योगदान रहा।

रक्तदान शिविर में शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष श्री.लालटू महतो एवम मुक्त मंच का संयोजक गौतम बोस भी दौरा किया एवं आयोजकों को उत्साहित किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत