---Advertisement---

मथुरा में पंजाब से आए श्रद्धालुओं की नाव पलटी, 10 की मौत

On: April 11, 2026 7:24 AM
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश: मथुरा के वृंदावन में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जिसमें पंजाब से आए श्रद्धालुओं की वोट पलट गई। इस भयानक दुर्घटना में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 15 लोगों को बचाया जा चुका है। नाव पलटने के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

घटना को लेकर मथुरा डीएम सीपी सिंह ने बताया कि प्रशासन की टीम लगातार गहरे पानी में डूबे श्रद्धालुओं की तलाश कर रही है। रेस्क्यू अभियान में तमाम एजेंसियां लगी हुई हैं। डीएम ने अब तक छह मौतों की पुष्टि की। हालांकि, डीआईजी मथुरा ने इसके बाद 10 लोगों के शव निकाले जाने की बात कही। इससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

डीएम ने दी जानकारी

मथुरा डीएम सीपी सिंह ने वृंदावन नाव हादसे को लेकर बताया कि लुधियाना से 30 तीर्थयात्री आए थे। वे यमुना नदी में बोट से जा रहे थे। इसी दौरान बोट पलट गई। अभी तक 10 लोगों की डेडबॉडी मिली है। 16-17 लोग सुरक्षित निकाल लिए हैं। अन्य तीर्थयात्रियों को ढूंढ़ा जा रहा है। आर्मी और एनडीआरएफ टीम बुलाई गई है। हॉस्पिटलों को हाईअलर्ट पर रखा गया है।

पंजाब से आए श्रद्धालुओं के वृंदावन घूमने के क्रम में हादसे की जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी नाव पांटून ब्रिज से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। वहीं, 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। सुरक्षित बचाए गए 8 लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। वहीं, 14 लोग पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं। नावों पर सुरक्षा उपकरणों के बिना श्रद्धालुओं के चढ़ाए जाने और ओवरलोड के मामले सामने आ रहे हैं।
10 लोगों के मौत की पुष्टि

एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने कहा, पंजाब से श्रद्धालुओं का दल आया हुआ था। उनकी नाव पलटी है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद है। बताया जा रहा है कि नाव में सवार सभी श्रद्धालु वृंदावन से देवराहा बाबा मांठ जा रहे थे। नाव पलटने की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसमें 10 लोगों के शवों को निकाला गया है।
सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने से हुए दर्दनाक हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि इस हादसे में हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने प्रभु श्री राम से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य तेज गति से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को नियमानुसार उचित मुआवजा देने के भी निर्देश दिए हैं।
पुल से टकराने की बात

सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में केसी घाट के पास यह हादसा उस समय हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 25 श्रद्धालु नदी में डूब गए, जिनमें से 15 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

सरकार की ओर से कहा गया है कि अधिकांश श्रद्धालु पंजाब से आए बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम की ओर से युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया गया। फिलहाल, पूरे मामले पर प्रशासन सतर्क है और राहत कार्य लगातार जारी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now