---Advertisement---

पाकिस्तान में बम विस्फोट, DSP समेत 25 लोगों की मौत, कई जख्मी

On: September 29, 2023 10:04 AM
---Advertisement---

भीषण ब्लास्ट : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भीषण ब्लास्ट हुआ है, जिसमें अभी तक DSP समेत 25 लोगों की मौत हो गई है जबकि 70 अन्य लोग घायल हुए हैं ꫰ घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है ꫰ यह धमाका बलूचिस्तान के जिला मस्तुंग के अल-फलाह मस्जिद के पास ईद मिलाद-उल-नबी के जुलूस को निशाना बनाकर किया गया।शुक्रवार को साप्ताहिक ईद की नमाज के दौरान यह धमाका हुआ ꫰ एक अधिकारी के मुताबिक, विस्फोट एक मस्जिद के पास हुआ जहां स्थानीय लोग ईद मिलादुन नबी का इस्लामी अवकाश मनाने के लिए एकत्र हुए थे ꫰

किसी संगठन ने जिम्मेदारी नही ली

अभी तक किसी ने भी इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है ꫰ पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) ने एक बयान में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है ꫰ मस्तुंग में पिछली बार हुए बड़े बम विस्फोट की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट के पाकिस्तान चैप्टर ने ली थी। विस्फोट के बाद सामने आई कई तस्वीरों और वीडियो में कई खून से सनी लाशें दिखाई दे रही हैं ꫰ बलूचिस्तान के अंतरिम सूचना मंत्री जान अचकजई ने कहा कि बचाव दल को मस्तुंग भेजा गया है ꫰ उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा स्थानांतरित किया जा रहा है और सभी अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है ꫰ इस बीच, अंतरिम गृह मंत्री सरफराज अहमद बुगती ने विस्फोट की कड़ी निंदा की और लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन