---Advertisement---

छपरा में मदरसा के पास बम ब्लास्ट, मौलवी की मौत, छात्र घायल

On: May 16, 2024 6:33 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

बिहार: छपरा में मदरसा के पास हुए बम धमाके में मौलवी की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है, उसका अस्पताल में इलाज जारी है। यह धमाका जिले के गड़खा थाना इलाके में मोतीराजपुर स्थित मदरसा के पास बुधवार शाम में हुआ। धमाके की गूंज आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

इनकी पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर गांव निवासी मौलाना इमामुद्दीन और नूर आलम (15) के रूप में हुई। नूर मुजफ्फरपुर जिले का निवासी है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मदरसा में रह कर पढ़ाई कर रहे नूर आलम ने मदरसा के पीछे गेंद जैसे दिख रहे बम को हाथ में उठा लिया और अंदर आ गया। उसके बाद हाथ में बम देख मौलाना उसे अपने हाथ में लेकर फेंकना चाह रहे थे कि नीचे नूर आलम के पैर पर गिर पड़ा। इस घटना में नूर आलम के पैर एवं मौलाना के हाथ फट गया है। वहीं कुछ लोग इस घटना को बम बांधे जाने की बात भी दबे जुबान बता रहे हैं।

वहीं स्थानीय पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस बम ब्लास्ट की पुष्टि सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला के द्वारा की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने बताया कि कि प्रथम दृष्टया बम ब्लास्ट पटाखा फैक्ट्री का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

UPSC में 440वीं रैंक का दावा, पूर्व विधायक और थानाध्यक्ष से करवाया सम्मान; सच्चाई सामने आने के बाद इनाम देने वाले ढूंढ रहे

संपत्ति के लालच में हैवान बना बेटा, मां के मुंह में पिस्टल डालकर दाग दी गोली

बहू ने सास को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, आंख और गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाला, इलाज के दौरान मौत; बच्चों संग हुई फरार

अजब बिहार के गजब कारनामे! एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह छाप दी कुत्ते की फोटो

टी20 विश्व कप फाइनल में भारत का विकेट गिरने पर मचाया शोर, दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या

‘हाथ-पैर की उंगलियां काटी, फिर बच्चे को…’, मां ने संबंध बनाने से किया इनकार तो पड़ोसी ने बेटे को दी सजा, की हैवानियत की हदें पार