---Advertisement---

टाटा मोटर्स में बोनस समझौता, कर्मचारियों की बल्ले बल्ले,और देखें पूरी डिटेल

On: August 23, 2025 6:54 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से टाटा मोटर्स कर्मियों की बल्ले हो गई है। बोनस समझौते के तहत अधिकतम बोनस 75252 रुपये मिलेगा जबकि औसतन बोनस की राशि 50162 रुपये मिलेगा। समझौते में बोनस के साथ ही 148 अस्थायी कर्मचारियों का स्थायीकरण करने पर समझौता हुआ।हर तीन माह में 225 बाइसिक्स के परमानेंट के अलावा अतिरिक्त 148 टीएमएसटी या अप्रेंटिस पास कर्मचारियों का स्थायीकरण होगा।


शनिवार को टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील तिवारी और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण और महासचिव आरके सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने बोनस समझौता पर हस्ताक्षर किया गया।

इस समझौता के बाद बाहर निकलते ही टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण और महासचिव आरके सिंह का भव्य स्वागत किया गया. एक सप्ताह के भीतर सारे बोनस की राशि का वितरण करने पर भी सहमति बनी है.

आपको बता दें कि पिछले साल 11 फीसदी बोनस मिला था, जिसमें स्थायी कर्मचारियों को अधिकतम 63872 रुपये बोनस मिला था.

बता दें कि पिछले वर्ष अधिकतम बोनस 57900 रुपए था।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिस्टुपुर:चलती टेंपो में छापामारी,देसी कट्टा गोली के साथ युवक पकड़ाया

जमशेदपुर: अधिवक्ताओं में भारी उत्साह के साथ झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए मेंबरों के चुनाव के लिए मतदान संपन्न

जमशेदपुर:SSP ने क्राइम कंट्रोल के लिए मासिक बैठक में दिए महत्वपूर्ण टिप्स और निर्देश

‘हर मौत का लेंगे बदला… होर्मुज स्ट्रेट बंद रहेगा’, अमेरिका-इजराइल को ईरान के सुप्रीम लीडर की खुली चेतावनी

बागबेड़ा:परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था धनबाद, चोरों ने ताला तोड़कर एक लाख रुपए का माल उड़ाया

डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के नाम बदलने को मिली हरी झंडी, झारखंड कैबिनेट की बैठक में 40 प्रस्तावों पर लगी मुहर