---Advertisement---

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन! जानें वायरल खबर की क्या है सच्चाई

On: August 2, 2025 1:41 PM
---Advertisement---

रांची: शनिवार तड़के जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास के बाथरूम में गिरकर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके सिर में ब्लड क्लाॅट हो गया था। इसके बाद उन्हें फौरन जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया था। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया है।

इसी बीच सोशल मीडिया अकाउंट्स और कई मीडिया संस्थानों से मंत्री के निधन की खबर सामने आई है। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई है। इंडिया गठबंधन ने इसे सरासर अफवाह बताया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने ट्विटर पर पोस्ट करके लोगों से अपील की है कि कृपया इस तरह की अफवाह ना फैलाएं। मैं उनके साथ हूं, हम लोग दिल्ली के अपोलो अस्पताल पहुंचने वाले हैं उनकी स्थिति गंभीर जरूर है लेकिन स्थिर है ईश्वर की कृपा और डॉक्टर की मेहनत आप सब की दुआओं से वह जरूर ठीक हो जाएंगे।

झारखंड वार्ता से बातचीत में शिक्षा मंत्री के पीए ने बताया कि मंत्री जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वो आज सुबह बाथरूम में गिर गए थे। फिलहाल उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

आजसू पार्टी ने स्वर्गीय विष्णु चरण महतो को दी श्रद्धांजलि, आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक