---Advertisement---

जगन्नाथ मंदिर में पुलिस पर हमला, ब्रिटिश नागरिक को हिरासत में लिया गया

On: April 1, 2024 6:35 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

ओड़िशा:- पुरी के जगन्नाथ मंदिर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने और मंदिर के अंदर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में एक ब्रिटिश नागरिक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार विदेशी नागरिक की पहचान दक्षिण लंदन के वर्ड्सवर्थ के थॉमस क्रेग शेल्डन के रूप में हुई है। जिसने शनिवार को जगन्नाथ मंदिर में रूप से प्रवेश किया था।

जब पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और मंदिर परिसर से बाहर जाने को कहा, तो थॉमस ने कथित तौर पर उनपर हमला कर दिया।

इससे पहले 23 मार्च को पोलैंड की एक महिला को मंदिर में प्रवेश करने पर हिरासत में लिया गया था। आपको बता दें कि जगन्नाथ मंदिर में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें