---Advertisement---

रमकंडा में बसपा का बूथ व सेक्टर कमेटी का हुआ गठन

On: September 30, 2024 1:34 PM
---Advertisement---

गढ़वा: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी संगठन को मजबूत करने पर बल दे रही है। रविवार को बसपा के विधायक प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल सहित ज़िला पदाधिकारी रमकांडा प्रखण्ड के ग्राम पंचायत रमकांडा, गोबरदाहा, सेमरटाड़, दुस्वार, बैरिया, दुर्जन , बारवा, उदयपुर, महुआधाम सहित दर्जनों ग्राम पंचायत मे पहुंचकर सेक्टर तथा बूथ कमिटी का गठन किया साथ ही साथ अजय मेटल व बसपा से प्रभावित हुए लोगों को फूल माला एवं पार्टी का पट्टा पहना कर सदस्यता भी दिलाया।

पूर्व में गठित बूथ कमेटियों की भी समीक्षा की। बसपा ज़िला महासचिव शिवशंकर मेहता ने कहा की बसपा सेक्टर और बूथ कमिटी गठित का कार्य 29 सितंबर से रमकांडा प्रखंड से प्रारंभ किया गया है। पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पुराने कार्यकर्ता लग गए हैं और गढ़वा रंका विधानसभा के सभी बूथों पर आर्दश आचार संहिता लागू होने से पहले सभी सेक्टर तथा बूथ कमेटी का गठन कर लिया जाएगा । जिसमें सर्व समाज के लोगों को शामिल किया जाएगा।

वहीं पार्टी मे सैकड़ों लोगों को सदस्यता दिलाने के बाद सभी को बधाई देते हुए कहा कि बदलाव यात्रा के दौरान हर गांव मुहल्ला जाकर संगठन को मजबूत किया है। उन्होंने सामाजिक भाईचारा बनाने को पार्टी की प्राथमिकता बताया। 30 सितंबर से कैडर कैंप शुरू हो जाएगा। जिसमें हम लोगों को मेहनत कर सर्वसमाज के अधिक से अधिक लोगों को बसपा से जोड़ना होगा। मौके पर सेक्टर सचिव बीडीसी सुरेंद्र भुइंया  सैक्टर अध्यक्ष श्रवण भुइंया , सचिव अरुण चौधरी, जितेंद्र यादव, रामनाथ चौधरी, गणेश राम, आशीष कोरवा, इरसाद अंसारी प्रेम उरांवसहित सैकड़ों लोग शमिल थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now