---Advertisement---

बुंडू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

On: February 23, 2025 3:26 PM
---Advertisement---

संवाददाता – अमित दत्ता

बुंडू :- थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹50,000 की अवैध लॉटरी टिकट और ₹51,000 नगद बरामद किए हैं। यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी,जिसमें बंगाल पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस ने जिन छह लोगों को गिरफ्तार किया है, वे विभिन्न इलाकों के निवासी हैं:

1. देवानंद राम (बाजार टांड़, बुंडू)

2. शुभम वाल्मीकि (बाजार टांड़, बुंडू)

3. संदीप पाल (नीलगिरी टोली, बुंडू)

आनंद कुमार पांडे (पुराना बाजार टोली, बुंडू)

5. मोहन खंडित (टांगरटोली, बुंडू)

6. डोरी लाल राम (कुजू थाना क्षेत्र, रामगढ़)

कैसे हुआ खुलासा?

बुंडू पुलिस को वरीय पदाधिकारी के माध्यम से गुप्त सूचना मिली थी कि अस्पताल टोली के एक किराए के मकान में अवैध लॉटरी का कारोबार संचालित हो रहा है। पुलिस ने सूचना की पुष्टि के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए निरंजन महतो के किराए के मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान देवानंद राम और शुभम वाल्मीकि को मौके पर पकड़ा गया, जिनके पास से बड़ी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट और नगद बरामद हुआ। पूछताछ के बाद इनके चार अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस की कार्रवाई और बयान इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व बुंडू थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा ने किया। उनके साथ पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार,राहुल कुमार मेहता और बुंडू थाना के सशस्त्र बल भी मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा ने बताया कि बुंडू थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी और जुए के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा,”यह छापेमारी अभियान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाया गया। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। आगे भी ऐसे अपराधों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”अवैध लॉटरी कारोबार पर पुलिस की सख्त नजरबुंडू थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध लॉटरी और जुए के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस अब इन गोरखधंधों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान तेज कर रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं भी इस तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।इस कार्रवाई के बाद इलाके में लॉटरी और जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला