---Advertisement---

झारखंड:11 मंत्रियों का बंगला बिना नक्शे के!आवंटन भी,RTI ACTIVIST कृतिवास की शिकायत पर जांच शुरू

On: May 6, 2025 1:35 PM
---Advertisement---

पीएम से की थी शिकायत,घरशोभीत पंडित अंडर सेक्रेटरी बिलडनोइड झारखंड सरकार प्रोजेक्ट भवन रांची को जांच कर कार्रवाई करने व जांच प्रतिवेदन भेजने का निर्देश

जमशेदपुर:आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव सह आजसू पार्टी के जिला सचिव श्री कृतिवास मंडल के द्वारा श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री कार्यालय भारत सरकार में एक शिकायत दर्ज करवाया गया था कि

1/झारखंड सरकार के द्वारा धुर्वा में स्मार्ट सिटी में बिना नक्शा पास कराये ही 11 मंत्रियों के बंगले झारखंड बिल्डिंग बायॅलाज के नियमानुसार नहीं बनाकर झारखंड बिल्डिंग बायलॉज के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई है

और आम नागरिकों के करोड़ों रुपए खर्च कर पानी में बहाएं गया है

2/ जबकि झारखंड बिल्डिंग बायॅलाज के नियमानुसार बंगलों की निर्माण कार्य हेतु नक्शा पास कराने की प्रावधान है लेकिन विडंबना ये है कि मंत्रीयो के बंगलों की बिना नक्शा पास कराए ही बंगलों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है

3/ सबसे बड़ी विडंबना ये है कि झारखंड सरकार के भवन निर्माण विभाग के द्वारा बिना स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी किये बिना ही मंत्रियों को बंगलों का आवंटन भी कर दिया गया है. जबकि मंत्रीयो के बंगलों के नक्शा स्वीकृति के बिना निर्माण कार्य करना झारखंड बिल्डिंग बायलॉज के नियमानुसार बिल्कुल विपरीत है.

4/ आम लोगों के द्वारा भवनों का बिना नक्शा स्वीकृति के निर्माण कार्य करने पर विभिन्न नगर निकायों और प्राधिकारों द्वारा कार्रवाई की जाती है. बिना नक्शा स्वीकृति के निर्माण के मामलों में भवनों को ध्वस्त करते हुए निर्माणकर्ता पर दंड लगाने से संबंधित प्रावधान भी झारखंड बिल्डिंग बाइलॉज में है.

निम्नलिखित बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई किया जाय —-

1/ मंत्रीयो के बंगलों निर्माण कार्य करने की कुल कितनी प्रकलित राशि थी और भवन निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद कितनी राशि खर्च हुई है और सरकार के किस फंड से बंगलों की निर्माण कार्य किया गया है इसकी जांच किया जाए

2/ किस विभाग के द्वारा मंत्रीयो के बंगलों का निर्माण करने की नक्शा पास किया गया है उसकी जांच किया जाय

3/ बंगलों कि आक्यूपेंसी सर्टिफिकेट किस विभाग के द्वारा कब निर्गत किया गया है उसकी जांच किया जाय

4/ बंगलों में बिजली की कनेक्शन किस आधार पर दिया गया है उसकी जांच किया जाय

5/ बंगलों की पूर्णता प्रमाण पत्र किस विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा कब निर्गत किया गया है उसकी जांच किया जाय

6/ बंगलों में फायर फाइटिंग सिस्टम रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच किस विभाग के पदाधिकारीयो के द्वारा किया गया है इसकी जांच किया जाय

7/ मंत्रीयो के बंगलों हैंडओवर भवन निर्माण विभाग झारखंड सरकार के किस पदाधिकारीयों के द्वारा कब किया गया है इसकी जांच किया जाय

8/ मंत्रीयो के बंगलों निर्माण कार्य किस विभाग के कनिय अभियंता और सहायक अभियंता की देख रेख में किया गया है उसकी जांच किया जाय

9/ बंगलों की उपयोगिता प्रमाण पत्र किस विभाग के द्वारा किस पदाधिकारी के द्वारा कब दिया गया है उसकी जांच किया जाय

10/ मंत्रीयो के बंगलों किस खाते की भूमि पर बनाया गया है उसकी खाता नंबर प्लांट नंबर थाना नंबर कुल रकवा एवं जमीन की प्रकार की जांच किया जाय

श्री मंडल ने प्रधानमंत्री कार्यालय में अनुरोध किया था कि

उपरोक्त जनहित के मामले को उच्च स्तरीय 11 उच्च पदाधिकारीयो की टीम बनाकर जांच करवाया जाय एवं

झारखंड सरकार के मंत्रीयो के लिए बिना नक्शा पास कराए गए अवैध ढंग से निर्माण किया गया बंगलों को अविलंब सील करते हुए निर्माणकर्ता पर दंड लगाते हुए दोषी संलिप्त पदाधिकारीयों ,संबंधित विभाग के कनिय अभियंता, सहायक अभियंता पर विभागीय कार्रवाई किया जाय

तों उपरोक्त मामले में घरशोभीत पंडित अंडर सेक्रेटरी बिलडनोइड झारखंड सरकार प्रोजेक्ट भवन रांची को जांच कर कार्रवाई करने व जांच प्रतिवेदन भेजने हेतु दिया गया है

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार