पोटका:कोवाली थाना क्षेत्र जंगल में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिसने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।शव जली हालत में पाया गया है। जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो गई है। उसकी उम्र तकरीबन 36 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके वारदात से वारदात से शराब की बोतलें एवं अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद होने की खबर है।
संभावना जताई जा रही है कि हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए। उसे जला दिया गया है।
मामले में पुलिस आसपास के थाना के क्षेत्र से गुमशुदगी के संदर्भ में सूचनाओं को खंगाल रही है। सोशल मीडिया के भी माध्यम से पहचान करने का प्रयास जारी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।











