---Advertisement---

गिरिडीह के बराकर नदी में यात्रियों से भरी बस पलटी, 3 यात्रियों की मौत… आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी, मुख्यमंत्री ने जताया शोक।

On: August 5, 2023 11:22 PM
---Advertisement---

गिरीडीह :- झारखंड के गिरिडीह में एक बस नदी में गिर गई, बस रांची से गिरिडीह जा रही थी, इसी बीच यह हादसा हुआ है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है, जानकारी के मुताबिक़ बस में करीब 30 लोग सवार थे।

देर रात हुए भीषण बस हादसे की तस्वीरों ने झकझोर कर रख दिया है। मिली सूचना के मुताबिक करीब 20 लोग बुरी तरह से घायल हैं वहीं यात्रियों की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब रांची से गिरिडीह जा रही सम्राट बस बराकर नदी के पुल से सीधे नदी में जा गिरी।हादसे के वक्त बस में 30 से 40 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गयी। तत्काल पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू कराया। हालांकि अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू के काम में थोड़ी दिक्कत आ रही है। इधर मौके पर गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा पहुंचे हुए हैं। वहीं केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक सुदिव्य सोनू मौजूद हैं। बचाव कार्य में जुटे ग्रामीणों के साथ विधायक खुद भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। बताया जाता है कि घटना के बाद राह से गुजर रहे कांवरियों ने भी अपने वाहन से उतर कर बचाव में जुट गए।घटना में घायल 12 लोगों को गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया है। आठ लोगों को स्थानीय नवजीवन अस्पताल में भरती किया गया है।

यात्रियों के मुताबिक सम्राट बस रांची से गिरिडीह के लिए हर दिन चलती है। आज भी बस अपने पूर्व समय के अनुरूप गिरिडीह के लिए निकली थी। बस की रफ्तार ज्यादा तेज नहीं थी, वो सामान्य गति से ही चल रही थी। बस जैसे ही पीरटांड थाना पार कर बराकर नदी के पास पहुंची। ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। संतुलन खोने की वजह से बस सीधा पूल से नीचे नदी में गिर गई। मौके पर बस के गिरते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल