---Advertisement---

बक्सर:शादी समारोह वरमाला की तैयारी, दुल्हन को पेट में प्रेमी ने मारी गोली,बारात लौटी, देखें वीडियो,राजद ने सरकार पर हमला बोला

On: February 25, 2026 3:46 PM
---Advertisement---

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले से एक सनसनी खेज खबर आ रही है। जहां मंगलवार की रात एक वैवाहिक समारोह में दूल्हा दुल्हन के वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान दुल्हन के कथित प्रेमी में दुल्हन पर गोली चला दी। इसके बाद समझ में चीख पुकार मच गई। आरोपी फरार हो गया।घटना के तुरंत बाद बारात के लोग वापस लौट गए. शादी वाले पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और लोग स्तब्ध हैं.
गोली लगने के तुरंत बाद घायल युवती को आनन-फानन में सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया गया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने दुल्हन की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया. स्थिति नियंत्रण से बाहर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया है.

बताया जाता है कि बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुरेमनपुर से आई थी. रात करीब 10:30 बजे वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले युवक दीनबंधु ने दुल्हन आरती कुमारी पर अचानक गोली चला दी.
दूल्हा-दुल्हन शादी के स्टेज पर थे. बैंड-बाजे की गूंज थी और स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाने की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच, भीड़ से निकलकर एक सिरफिरा युवक अचानक स्टेज के करीब पहुंचा और पिस्टल तान दी. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने दुल्हन को निशाना बनाते हुए गोली मार दी. मामला है बिहार के बक्सर का. जहां इस घटना ने शादी के जश्न को मातम और चीख-पुकार में बदल दिया.

गोली दुल्हन के पेट में नाभि के पास लगी. स्टेज पर खड़ी दुल्हन अचानक गिर पड़ी. जब तक लोग कुछ समझ पाते आरोपी युवक गोली मारकर मौके से फरार हो गया. गोली मारने वाले दीनबंधु को दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है.
इस पूरी खौफनाक वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घटना के समय की अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. आरोपी युवक पहले भी शराब के एक मामले में जेल जा चुका है. घटना के तुरंत बाद बारात के लोग वापस लौट गए. शादी वाले पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और लोग स्तब्ध हैं.
इधर दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल ने सरकार और पुलिस पर हमला बोला है।

ट्वीट करते हुए कहाकी कल रात बक्सर में वरमाला के समय दुल्हन को स्टेज पर गोली मार दी गयी! दूल्हे और वर एवं वधु पक्ष के सैकड़ों लोगों के सामने!

@bihar_police और भाजपा नीतीश सरकार इसे आपसी विवाद बताकर पल्ला नहीं झाड़ सकती!
निर्लज्ज सरकार को बताना होगा कि बिहार में इतने अवैध हथियार कहाँ से आ रहे हैं? लोग विशेषकर युवा इतनी आसानी से हथियार कहाँ से खरीद रहे हैं? यह सरकार को बताना चाहिए कि अवैध हथियारों के व्यापार और इससे जुड़ी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कौन से कदम उठाए गए हैं?

देखें वीडियो

https://x.com/i/status/2026572799352189137

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now