---Advertisement---

सरायकेला:नामांकन वापस लेकर गणेश महाली ने राजनीति में एक लंबी लकीर खींच मिसाल पेश की : सम्राट कुमार

On: February 8, 2026 1:37 PM
---Advertisement---

सरायकेला खरसावां:राजनीति में भाई-भाई का दुश्मन हो जाते है पर पार्टी में अनुशासन क्या होता है उन्होंने आज साबित कर जबरदस्त उदाहरण प्रस्तुत किया।
झामुमो युवा नेता सम्राट कुमार ने गणेश महाली के प्रति कहा मैंने बहुत करीब से देखा है, वह बिना भेदभाव के 20 साल से रात दिन जनता के बीच में सेवा करते आ रहे हैं। जबकि सरायकेला विधानसभा हो या नगर पंचायत अन्य प्रत्याशी जीतकर जनता को प्रतिदिन समस्याओं से जूझते हुए छोड़ देते हैं पर गणेश महाली जी बिना पद में रहते हुए जनता के हर सुख दुःख में खड़े रहे आज नामांकन को वापस लेकर वह हमारी और जनता के नजर में महान हो गए जनता गणेश महाली की ईमानदारी और समर्पण को सलाम करता है। उन्होंने अपने सम्मान और प्रतिष्ठा का भी ध्यान न रखते हुए अपना नामांकन वापस लेकर बड़े दिल का परिचय दिया है।

गणेश महाली जी क्षेत्र और राष्ट्र के लिए सड़कों पर उतरकर तन मन धन से जनता को सेवा किया है हमें उस दिन याद है 7 जनवरी 2023 कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा के प्रेक्षागृह की भरी सभा में गणेश महाली जी के समर्पण और ईमानदारी पूर्वक किए गए कामों की सराहना गृह मंत्री अमित शाह ने की थी उनके सवालों पर कोल्हान के बड़े-बड़े दिग्गज जवाब दे नहीं पा रहे थे लेकिन श्री महाली ने पूरी दृढ़ता के साथ उनके सवालों का जवाबों दिया था तभी माहाली भाजपा थे और भाजपा पार्टी सत्ता की भूखी है। किसी की सरकार गिरानी है, किसी को जेल भिजवाना है, और किसी को किसी भी स्तर तक नीचे पहुंचना है। ये भाजपा की नीतियों में शुमार है इसका सबसे बड़ा उदाहरण भाजपा द्वारा पिछले 30 सालों से अपने सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंदी को सरायकेला विधानसभा से टिकट देकर साबित कर दिया की राजनीति केवल उनके लिए सत्ता साधने का माध्यम है इसमें उनके अनुसार इसमें कोई नैतिकता नहीं होनी चाहिए। दूसरा उदाहरण 4000 करोड़ के भ्रष्टाचार की चर्चा में रहने वाले प्रत्याशी मधु कोड़ा को सिंहभूम लोकसभा का टिकट देकर पूरे झारखंड को चकित कर दिया कि भाजपा एक ऐसी वॉशिंग मशीन है जो सबके पाप को धो देती है। पर भी गणेश महाली जी ने अपने सिद्धांतों को किनारे कर मधु कोड़ा के प्रचार प्रसार में जी जान लगा दिया था।

गणेश महाली जी के लोकप्रियता से घबराकर यह नरैटिव सेट किया जाता रहा है कि गणेश महाली गुंडा है, पर इसको मैं इस रूप में लेता हूं वह एक दबंग नेता है, और राजनीति में दबंग व्यक्ति की आज जरूरत है। उनके सरायकेला क्षेत्र में आने से पहले यह क्षेत्र पूरा अशान्त था लोग खौफ में जीते थे सरायकेला गुदड़ी बाजार सरायकेला हाट परिसर सरायकेला कोर्ट का परिसर बिरसा चौक में भी बम विस्फोट होते होते थे सरायकेला के अधिकतर बड़े व्यापारी रंगदारी से परेशान थे पर ऐसा नहीं है इतिहास गवाह है उन्होंने किसी भी गरीब को आज तक नहीं सताया है, वह गरीबों का मसीहा है, असहायों की उम्मीद की किरण है।

गणेश महाली के जज्बे और 24 ×7 काम करने का जुनून को मैं सलाम करता हूं। वह एक सच्चे नेता हैं, जो जनता के लिए जीते हैं और जनता के लिए मरते हैं। 🙏

जनता हमेशा समाज के सच्चे सेवक गणेश महाली के साथ है आइए, हम मिलकर सरायकेला के एक नए भविष्य का निर्माण करें, जहां गरीबों का सम्मान हो, और असहायों को न्याय मिले।
सुनो सरायकेला चुनो कामवाला

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now