---Advertisement---

जमशेदपुर:नवीन कला केंद्र का “काबूम धूम मचाले सीज़न 2”: 10 मई को ऑडिशन, विजेताओं को मिलेंगे 1.50 लाख

On: May 7, 2025 4:00 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: नवीन कला केंद्र की ओर से आयोजित काबूम धूम मचाले सीज़न 2 प्रतियोगिता का ऑडिशन 10 मई को जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता डांस, सिंगिंग और ड्राइंग के क्षेत्र में प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।


केंद्र की निदेशक मोनिका घोष ने बताया कि यह प्रतियोगिता जमशेदपुर के अलावा रांची और ओडिशा में भी आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।

प्रतियोगिता का सेमीफाइनल जून के अंत में और फाइनल जुलाई में होगा, जिसमें मुंबई से एक सेलेब्रिटी डांसिंग आइकन को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। विजेताओं को कुल 1,50,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, जिसे विभिन्न कैटेगरी के अनुसार बांटा जाएगा। महिलाओं के लिए विशेष श्रेणी भी निर्धारित की गई है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 5 जून से उपलब्ध रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं, जो नवीन कला केंद्र की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

संपर्क करें: 9142586872, 8877113623।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now