गारू प्रखंड के मायापुर पंचायत मे पीएम जनमन योजना के तहत शिविर का हुआ आयोजन

On: September 2, 2024 1:39 PM

---Advertisement---
गारू। गारू प्रखंड के मायापुर पंचायत सचिवालय में सोमवार को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन गारू अंचलाधिकारी दिनेश मिश्रा एवं महिला प्रवेक्षिका श्वेता कूमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर सी ओ दिनेश मिश्रा ने कहा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के आदिम जनजाति परिवारों तक पहुंचाना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है।
शिविर के दौरान मायापुर पंचायत के सभी आदिम जनजाति परिवारों को पीएम गरीब कल्याण योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), आधार पंजीकरण, पीएम जन धन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, समृद्धि योजना, और पीएम मातृ वंदना योजना जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया।
शिविर मे रामसेली के आदिम जनजाति बाहुल्य हुड़ूगड़ा टोला के ग्रामीणो ने सीओ को पेयजल समस्या से अवगत कराया।जिसके बाद जल्द से जल्द पेयजल समस्या को दूर करने का आश्वाशन उन्होंने दिया, साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाएं आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनका सही ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन जारी रहेगा। मौके पर संतोष कुमार, प्रज्ञा केंद्र संचालक पारस यादव, पवन कुमार, राजा कुमार, आदर्श कुमार, पंचायत सेवक राजेंद्र उरांव, आँगनबाड़ी सेविका गण समेत भारी संख्या मे महिला पुरुष उपस्थित थे।