---Advertisement---

आजसू जिला सोशल मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिन्हा के भतीजे पर चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

On: January 27, 2024 5:17 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: बारीगोडा रेलवे फाटक के पार गोविंदपुर थाना अंतर्गत कृष्णनगर में आजसू नेता, शैलेन्द्र सिन्हा जिला सोशल मीडिया प्रभारी के भतीजे नितिन सिन्हा बारीगोडा निवासी पर बाइक सवार कुछ अपराधी ने चाकू से गर्दन पर जानलेवा हमला किया। इस संदर्भ में गोविंदपुर थाना में घायल नितिन सिन्हा का बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पीड़ित के मुताबिक बाइक सवार झिंगुर एवं नागिन ने नितिन सिन्हा के बाइक पर टक्कर मारा और पूछने पर गाली गलौज एवं मारपीट कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार के साथी नैतिक सिंह एवं गोलू उर्फ बंगाली ने आकर इस बीच चाकू से जानलेवा हमला किया जो उनके गर्दन पर लगी और गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान नितिन सिन्हा के गर्दन पर 20 टांके पड़े।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now