---Advertisement---

बहन को प्रेमी संग पकड़ा, फिर फावड़े से काटकर नदी किनारे दफना दी दोनों की लाश

On: January 22, 2026 11:20 AM
---Advertisement---

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में तीन दिनों से लापता प्रेमी-युगल के शव मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए युवती के दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन पर दोहरे हत्याकांड का आरोप है।


पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान काजल और अरमान के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे थे, जिसकी जानकारी परिवार वालों को थी और इसी को लेकर घर में अक्सर तनाव बना रहता था।


घटना बीते रविवार की रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अरमान रात के समय काजल से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान काजल के परिजनों ने दोनों को एक साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। आरोप है कि गुस्से में आकर काजल के भाइयों ने फावड़े से हमला कर दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के इरादे से दोनों शवों को गांव के नदी किनारे स्थित नीम करोली बाबा मंदिर के पीछे गड्ढा खोदकर दफना दिया।


तीन दिनों तक जब दोनों का कोई पता नहीं चला तो अरमान के परिजनों ने पाकबड़ा थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान काजल के भाइयों की भूमिका संदिग्ध लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों भाइयों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दोनों शव बरामद किए।


मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि यह घटना प्रेम संबंध के चलते हुई है। युवक और युवती एक-दूसरे को पहले से जानते थे। फिलहाल युवती के दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतक युवक के परिजनों की तहरीर के आधार पर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के कारणों की पुष्टि हो सके।


घटना के बाद गांव में दो समुदायों के बीच तनाव का माहौल बन गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पीएसी की टीमें भी गांव में मौजूद हैं और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लखनऊ: हृदय विदारक कांड,बेटे ने बाप को बहन के सामने मारी गोली,शव को काट काट कर ड्रम में भरा और…!

जयमाला के दौरान सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, दुल्हन को मारी लात, ससुर को भी पीटा, फिर बाराती-घराती भिड़े; कई घायल

कासगंज में दिल्ली के बुराड़ी जैसा कांड: बच्चों को जहर दिया, पत्नी का गला काटा, फंदे से झूल रहा था पति; बंद मकान में 5 शव मिलने से सनसनी ‌

33 बच्चों से दरिंदगी करने वाले ‘हैवान’ पति-पत्नी को फांसी, जज बोले- मरते दम तक फंदे पर लटकाओ

प्रसव पीड़ा से परेशान महिला ने चाकू से पेट फाड़कर निकाला बच्चा, हालत गंभीर

जज के सामने महिला ने लहराया चाकू, अधिवक्ता को धमकाया; पुलिस ने हिरासत में लिया